ग्राम पंचायत तुंदल में वोट बनाने हेतु कैंप का आयोजन

निर्वाचन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी निर्देशानुसार बूथ संख्या 53/34 कल्होग की ग्राम पंचायत तूंदल में हेमंत शर्मा बी एल ओ द्वारा वोट बनाने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में ग्राम पंचायत तूंदल के प्रधान, उप प्रधान व वार्ड मेंबरों सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। श्री हेमंत शर्मा बीएलओ द्वारा युवाओं की वोट बनाई गई तथा अन्य युवा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं तथा उनका वोट अभी तक नहीं बना है, को वार्ड मेंबरों तथा उनके घर के सदस्यों के माध्यम से वोट बनाने हेतु प्रेरित किया गया । उक्त कैंप में ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, व वार्ड मेंबरों द्वारा मतदाता सूची का निरीक्षण किया गया तथा वोट बनाने हेतु युवाओं को प्रेरित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *