डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग – डॉ. अभिषेक जैन

वित्त व डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस सचिव डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में सोलन ज़िला में सम्बन्धित विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डॉ. अभिषेक जैन ने विभागों से डिजिटल प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा सरकारी कार्यालयों में दैनिक कार्यों को और सुगम, समयबद्ध व त्वरित पूरा करने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों से इनका अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।
समीक्षा बैठक में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के तहत ई-ऑफिस, ई-डाक प्रणाली की प्रगति, लोकमित्र केन्द्रों में सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता सहित भारत नेट व दूरसंचार सम्पर्क एवं कवरेज और मोबाईल टावरों की आवश्यकता से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर श्रम एवं रोज़गार, युवा सेवाएं एवं खेल, योजना और आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा एवं समीक्षा की गई।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही डिजिटल प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की तथा कहा सचिव डिजिटल प्रौद्योगिक एवं गवर्नेंस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, ई-डिस्ट्रिकट मैनेजर सोलन हिमांशु शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *