शहीद रोशन क्लब पपलोल के 2 सदस्य जाएंगे गुजरात।

सोलन जिला के सर्वश्रेष्ठ क्लब,शहीद रोशन क्लब पपलोल के दो सदस्य योगराज व राहुल गुजरात में आयोजित होने वाले बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पूरे सोलन जिला से 5 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसमे से 2 सदस्य शहीद रोशन क्लब के होंगे । क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र सोलन व भारत सरकार का आभार जताया की उन्होंने क्लब के सदस्यों को यह मौका दिया और कहा की इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते है। अरुण ठाकुर ने बताया कि इस कैंप का सारा व्यय सरकार द्वारा उठाया जा रहा है और क्लब के सदस्य वहां जो भी सिख कर आएंगे उसका लाभ क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी निश्चित ही मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *