अपहरण और हत्या का आरोपित सऊदी अरब से भारत लाया गया, ऑपरेशन त्रिशुल के तहत हुआ प्रत्यर्पण

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केरल पुलिस की ओर से वांछित अपहरण और हत्या के आरोपी को सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किया है। उन्हें रविवार को ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत वापस लाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) के साथ भगोड़ा मोहम्मद हनीफा मक्काटा 2006 में हुई करीम नामक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में केरल पुलिस की ओर से वांछित था। अधिकारियों के अनुसार इस मामले की जांच कोझीकोड के कुन्नामंगलम पुलिस स्टेशन की ओर से की गई थी। बात में उसके साऊदी अरब में होने का पता चला था।
अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब की इंटरपोल इकाई ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मक्काटा के ठिकाने के बारे में सूचित किया था और उसे भारत वापस ले जाने के लिए एक टीम भेजने की मांग की। सीबीआई ने यह जानकारी केरल पुलिस को दी, जो रविवार को आरोपी को सऊदी अरब से देश वापस ले आई।

