प्रेस क्लब सोलन द्वारा विशेष बैठक आयोजित

शुक्रवार को प्रेस रूम सोलन में प्रेस क्लब सोलन की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनीष शारदा ने की इस दौरान सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बात बैठक में रखी की किस तरह से आगामी दिनों में खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान यह भी निर्णय बैठक में लिया गया कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी प्रेस क्लब कार्य करेगा इसके लिए आआगामी दिनों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के दौरान खेल गतिविधियों में क्रिकेट, बैडमिंटन करवाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के साथ साथ मेडकिल कैम्पो को करवाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *