सोलन में दो दिवसीय भव्य खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ, वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने किया उद्घाटन

सोलन:
सोलनाईट स्नूकर एकेडमी में आज दो दिवसीय भव्य खेल टूर्नामेंट का शानदार आग़ाज़ हुआ। इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एकत्रित हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासित बनाने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों कर्ण शर्मा एवं भूपेन्द्र जग्गी के इस प्रयास की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का समापन कल होगा। प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम/खिलाड़ी को ₹1 लाख का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि तरसेम भारती के साथ उनकी धर्मपत्नी मधु भारती, भाजपा सोलन ज़िला महामंत्री (महिला मोर्चा) विशाखा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) एवं आईटी प्रभारी संगठनात्मक ज़िला महासू अरुष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त देवेंद्र चौहान, रिंपल धर्मा, पूनम पंडित तथा सक्षम पंवर सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *