सोलन रेड़ीफड़ी यूनियन के प्रधान महताब व अन्य सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर समाजसेवी व निवर्तमान प्रधान व्यापार मंडल सोलन से की मुलाकात

रेहडी फडी यूनियन सोलन के प्रधान महिताप सिंह,हीरा लाल गोविंद राम दयाराम व अन्य रेहड़ी धारको सहित समाजसेवी व निवर्तमान प्रधान व्यापार मंडल सोलन से उनके मालरोड सोलन कार्यलय मे मिले उन्होने गुप्ता को बताया की हमारे लिए बनी बैंडर मार्किट मे कुछ रेहडी धारको को जगह मिल गई है बाकि बचे हुए रहेडी धारको को उनके लिए चिन्हित स्थानो पर न तो विस्तापित किया जा रहा है न साथ ही हमारे मुल स्थान को भी हमे नही दिया जा रहा है जबकी हमारे लिए बनाई गई कमेटी मे दस स्थान चिन्हित किए गए थे उनमे से एक एकसाइज आफिस के उपर वाला हिस्सा भी है जहां हम पहले रेहडी लगाते थे। हमारी बात कोई नही सुन रहा है हम लोगो ने प्रधान मंत्री योजन के अंतर्गत लोन भी ले रखे है।
गुप्ता ने बताया की रेहडी युनियन के प्रधान अन्य रेहडी लगाने वालो के साथ आए थे मैने उन्हे हर संभव सहयाता करने के लिए असवस्त किया है इनमे से बहुत से लोग अनुसूचित जाति से आते है। मैने इनकी मांग के बारे मे दूरभाष के माध्यम से राज्यसभा सांसद डाक्टर सिंकंदर कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति अयोग व अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप से आग्रह किया की रेहडी धारको की हर संभव सहयता की जाए उन्होने असवस्त किया है की रेहडी धारको की नैतिक मांगो के लिए हर संभव सहायता की जाऐगी। सोलन के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व से संपर्क नही हो पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *