तिलक शर्मा की दावेदारी पड़ेगी सभी दावेदारों पर भारी।

सोलन नगर निगम में होने वाले उपचुनाव मे सोलन के वार्ड नं 08 चौक बाज़ार के रहने वाले तथा काफी लोकप्रिय तिलक राज शर्मा ठोक सकते है अपनी दावेदारी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिलक राज शर्मा राजनिति में काफी सक्रिय नेता रह चुके है। उन्होने भाजपा के कई अहम पदो पर कार्य किए तथा जनता की सेवा की। तिलक राज समाज सेवक के रूप में भी जाने जाते है तथा वह एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी और बहुत ही अच्छे खिलाडी भी है तिलक हमेशा युवाओ को नशे से दूर रहने तथा युवाओ को खेलो के प्रति हमेशा जागरूक करते है।

अब देखना यहां है कि भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा चुके तिलक भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ेगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। यह तो अभी भविष्य के गर्त में है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिलक राज शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र से भी समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बाकी तिलक राम शर्मा अगर सोलन नगर निगम वार्ड न. 8 से चुनावी मैदान में उतरते है तो वार्ड नंबर 8 में मुकाबला बड़ा दिलचस्प होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *