फोरम ओफ शेयर होलडर आफ बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सोलन की एक विशेष बैठक आयोजित


आज सोलन के एक निजी होटल मे हुई बैठक मे शेयर होलडर और बैंक को लेकर बहुत से मुद्दो पर विचार विमर्श हुआ। आज शेयर होलडर की पुरानी बनी एडहोक बोडी को सर्व सम्मति से रद्द किया गया।आज नई रैगुलर बोडी का चायन सर्व सन्मति से किया गया जिसमे सोम प्रकाश गुप्ता को प्रधान,शशी कांत गुप्ता को उप प्रधान, विजेंदर गुप्ता को फाईनैस सैकटरी, जय प्रकाश शर्मा को जरनल सैकटरी,
महेंद्र नाथ सोफात और जगन नाथ निराला को सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक मे ये निर्णय लिया गया की जल्दी ही बोडी का विस्तार किया जाऐगा तथा बोडी को पंजीकृत करवाया जाऐगा।बैठक मे विशेष रूप से अरूण गोयल, प्यारेलाल गुप्ता, सुखदेव रतन ,सी जे कपूर, बृजमोहन शर्मा, ज्ञानचंद गुप्ता, रमेश अग्रवाल, डाक्टर ओम प्रकाश अत्री व अन्य शेयर धारक मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *