धर्मशाला: गगल से देहरादून के लिए भी उड़ेगा इंडिगो का विमान, उड़ान शुरू होने से जुड़ेंगे दो पर्यटन स्थल*

#धर्मशाला: कंपनी इंडिगो की गगल के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद अब शीघ्र देहरादून के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। विमानन कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है। उड़ान शुरू होने के साथ ही गगल एयरपोर्ट का संपर्क सीधे तौर पर दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर के बाद देहरादून से जुड़ जाएगा। जानकारी के अनुसार इस हवाई सेवा को विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करने की योजना बना रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि यह हवाई सेवा अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाए। अगर देहरादून के लिए उड़ान शुरू हो जाती है तो दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर के साथ अब देहरादून भी हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा। उड़ान शुरू होने से आपस में जुड़ेंगे दो पर्यटन स्थल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए गगल से हवाई सेवा शुरू होने से दोनों राज्य पर्यटन की दृष्टि से भी एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। हवाई सेवाएं शुरू होने से दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले दोनों राज्यों में आने-जाने के लिए बसों का ही सहारा लेना पड़ता था, जिससे अधिक समय लगता था। फ्लाइट शुरू होने से कम समय में लोग एक पर्यटन स्थल से दूसरे पर्यटन स्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इंडिगो कंपनी की फ्लाइट देहरादून तक करवाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द गगल एयरपोर्ट से देहरादून के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी। -*एमडी धीरेंद्र, निदेशक, गगल एयरपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *