वामन द्वादशी के उपलक्ष पर खण्ड विकास कार्यालय सराहां में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
सराहां(देवराज शर्मा)
वामन द्वादशी के उपलक्ष पर 14 से 16 सितंबर तक खण्ड विकास कार्यालय सराहां में बेडमिंटन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ जसपाल ठाकुर के द्वारा विधिवत रूप से किया गया । इस सुअवसर पर जसपाल ठाकुर मुख्य अतिथि व कार्यवाहक एसडीएम सराहां प्रवीण चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बीडीओ सराहां रमेश शर्मा जी ने बताया कि चार स्तर की ये प्रतियोगिता अंडर 15 सिंगल व डबल, अंडर 30 सिंगल व डबल, अंडर 40 सिंगल व डबल तथा एबव 40 सिंगल व डबल होंगी । जिसमे अभी शुरुआत में ही अंडर 15 के लगभग 60 बच्चे भाग ले रहे है। प्रतियोगिता को करवाने के उद्देश्य बताते हुए कहा कि जिस तरह से आजकल मोबाइल व सोशल मीडिया पर बच्चे अधिकतर समय व्यतीत करते है ऐसे दौर में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सहायक है। मुख्य अथिति व विशिष्ठ अतिथि ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
प्रतियोगिता की सराहना की ।
इस सुअवसर पर प्रतियोगिता के संचालक बीडीओ रमेश शर्मा, विशाल शर्मा, संजय ,शिशु पाल भारद्वाज , वेंकटेश भारद्वाज, विपिन वर्मा, महेंद्र कुमार व सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

