बाल विकास परियोजना कंडाघाट के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 शिविर का आयोजन वृत्त चायल के ग्राम हिनर पंचायत में आयोजित

आज दिनांक 25 05 25 को बाल विकास परियोजना कंडाघाट के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 शिविर का आयोजन वृत्त चायल के ग्राम हिनर पंचायत के पंचायत भवन गौडा में किया गया पोषण पखवाड़ा के अंतिम दिवस में वृत्त चायल में एक दिवसीय कैंप जिसमें लाभर्थियों की गोद भराई,वृत्त की आगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं द्वारा पोषाहार प्रदर्शनी तथा आयुष विभाग के समन्वय से लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई इस उपलक्ष पर डॉ शोभा शर्मा जी तथा फार्मासिस्ट संगीता द्वारा पोषण एवं आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी पोषण पखवाड़ा एक दिवसीय शिविर में वृत्त पर्यवेक्षिका विद्या पंडित द्वारा पोषण के 5 सूत्रीय नियमों के बारे में जानकारी दी तथा बाल विकास विभाग द्वारा पोषण फ्लैयरस वितरित किये गए पंचायत प्रतिनिधि स्वयं सहायता समूह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पोषण अभियान ईशान शर्मा एवं वृत्त आंगनबाडी कार्यकर्त्ताएँ भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *