बजट 2025 में मिडल क्लास का रखा गया विशेष ध्यान : मुकेश गुप्ता
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 2025 में मिडल क्लास का रखा गया विशेष ध्यान । वेतन भोगियों को 12 लाख तक की आय पर शून्य टैक्स होने से मिडल क्लास को बड़ी राहत हैं साथ ही टैक्स रेट में बदलाव से 12 लाख से ऊपर आय वालों को राहत मिलेगी।
मिडल क्लास के नौकरी पेश के अतिरिक्त अन्य सभी को बड़ी राहत मिली हैं स्टैंडर्ड डिडेक्शन 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख की गई और टैक्स रेट में बदलाव से 8 लाख से 12 लाख से कम आय पर कोई कर नहीं लगेगा।
कैंसर व जीवन रक्षक अन्य गंभीर बीमारियों में इलाज़ के लिए खरीदे जाने वाली दवाईयों पर कस्टम ड्यूटी कम करने से ये दवाईयां सस्ती होगी बीमारियों से ग्रसित रोगियों को राहत मिलेगी व उनके पैसे की बचत होगी। कस्टम ड्यूटी कम होने से
इलैक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी पैसे की बचत होगी इलेक्ट्रिकल गाड़िया ज्यादा लोगों खरीदेंगे जिस से एक तो पर्यावरण संरक्षण होगा और पैसे की बचत भी होगी। बजट 2025 कुल मिलकर अच्छा बजट हैं केंद्र सरकार को बजट में टैक्स पेयर व्यापारी वर्ग के लिए भी हेल्थ कार्ड का प्रावधन करना चाहिए।

