राजकीय महाविद्यालय कंड़ाघाट में 28 सितंबर 2024 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अभिभावक- शिक्षक-संघ के गठन के लिए आम सभा की बैठक आयोजित
सत्र 2023-24 संघ की सचिव प्रो. अंजू ने सभी अभिभावकों का इस वैठक में स्वागत किया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने से पहले प्रो. अंजू ने सत्र 2023-24 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिससे सभी अभिभावक सहमत थे। सत्र 2023-24 के अभिभावक. शिक्षक-संघ के अध्यक्ष शहरीश ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के विकास के लिए काम करने को कहा तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इस सत्र के लिए फिर से हरीश को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। देवेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, संतोष को संयुक्त सचिव, प्रो. मालविका शर्मा को सचिव, मेद राम को मुख्य सलाहकार, डॉ. गीता नेगी को कोषाध्यक्ष, बलदेव तथा डॉ यशिका गुलेरिया को ऑडिटर, सारिका, अंजना, शीला, डॉ. अंशुकौशल, डॉ. सुधथीर कुमार, विजय वर्मा और नरेश कुमार को तकनीकी विशेषज्ञ चुना गया। नई कार्यकारिणी सर्व सम्मति से चुनी गई। अभिभावक – शिक्षक – संघ की संरक्षक प्रो. इंदिरा दरोच की उपस्थिति में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नव गठित अध्यक्ष, सचिव तथा सलाहकार ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की बेहतरी के लिए मिल -जुल कर काम करने की बात कही। संघ की संरक्षक प्रो. इंदिरा दरोच ने बैठक में आए सभी अभिभावकों का स्वागत और धन्यवाद किया। इस बैठक में महाविद्यालय सहित 85 अभिभावक उपस्थित रहे।

