कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत झाझा में श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा शिविर आयोजित
कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत झाझा में श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से एक शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से आए अधिकारी मोहन चौहान ने श्रम बोर्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मजदूरों को इस विषय में जागरूक किया। इस मौके पर जिला मजदूर यूनियन के प्रधान जोगिंदर धीमान और आरएलपी ने भी इस शिविर में भाग लिया । ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा ठाकुर और पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

