कंडाघाट में आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित।।
आज आदमी पार्टी सोलन की कंडाघाट इकाई की बैठक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल के आवाह्न का अनुसरण करते हुए आम आदमी पार्टी के सभी समर्थकों और साथियों को पार्टी को मजबूती प्रदान करने व आने वाले चुनावों के मध्यनजर दिल्ली में पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करने हेतु तथा संगठन की कार्यकारणी का हर गांव वा कस्बे में विस्तार हेतु आयोजित की गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा शिमला लोक सभा के मीडिया प्रभारी सुशील पंवार सोलन के संगठन मंत्री जतिन मुसाफिर, प्रवेश भट्टी, आप नेता मोहन लाल , लीला दत्त शर्मा, यशोदा , अनुराधा, सूक्ष्म शर्मा, गगन भारद्वाज, संजीव व कंडाघाट क्षेत्र के विभिन्न आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने व आम आदमी पार्टी की आगामी चुनावों में दिल्ली में जाकर ओर सोशल मीडिया द्वारा प्रचार करके लोगों तक जनहितकारी कार्यों जोकि आम आदमी की पहचान है को लोगो तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेने के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु समय समय पर अलग अलग स्थानों पर आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित करके किया जायेगा । इस उपलक्ष पर राजीव शर्मा ने बताया कि जनता के हित में विभिन्न मुद्दों पर सरकार से संपर्क व जन संवाद द्वारा जनता को उनके अधिकारों बारे ज़रूक करने व वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा संविधान के विरुद्ध कार्य करने तथा मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तो जिस प्रकार से कपड़े सिलने वाले दर्ज़ियों के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जाने लगे है इससे प्रतीत होता है कि अब यहां भी तालिबानी राज को आरंभ करने की शुरुआत हो रही है सभी को ऐसे फरमानों का विरोध करना चाहिए जब से ये सरकार आई है तभी से धर्म को खतरे में बताया जा रहा है । इस मौके पर सुशील पंवार व जतिन मुसाफिर ने पार्टी द्वारा किए गए विभिन्न जनहित कार्यों का ब्यौरा दिया


