वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा बने प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट …

मल्होत्रा की ताजपोशी पर समर्थकों में खुशी की लहर
सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश खिमटा ने यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की संतुति पर की है। बता दें कि जगमोहन मल्होत्रा शुरू से कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा ही संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। पार्टी के गलत फैसलों और नीतियों का वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा समय समय पर बेबाकी के साथ विरोध भी करते रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां जैसी भी रही हैं,लेकिन जगमोहन मल्होत्रा कभी भी पार्टी से बाहर नहीं गए। हिमचाल प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में भी श्री मल्होत्रा ने पार्टी के लिए कार्य किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट के पद पर ताजपोशी की है,ताकि उनके पार्टी में दशकों के अनुभव का लाभ लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिल सके। जगमोहन मल्होत्रा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी से शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *