निफ्टम की 16 सदस्यी टीम हिमाचल प्रदेश, सोलन जिला स्थित तुन्दल पंचायत में 10 दिवसीय दौरे पर

निफ्टम की 16 सदस्यी टीम, अपनी एक प्रोफेसर के साथ हिमाचल प्रदेश, सोलन जिला स्थित तुन्दल पंचायत में 10 दिवसीय दौरे पर हैं। निफ्टम एक खाद्य प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय संस्थान, है जो खाद्यय मंत्रालय के अंतगर्त है। इस टीम ने तुन्दल पंचायत को गोद लिया है, और टीम ने पंचायत भवन और स्कूल का दौरा भी किया है। जहाँ इन्होंने बच्चों की भविष्य, उसका लक्ष्य उसका करियर इत्यादि महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करी है और साथ ही साथ इन्होंने ग्राम प्रधान श्रीमती चित्ररेखा जी से मिलकर पंचायत के बारे में और समझा हैं । निफ्टम की टीम ने लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूक करने के लिए रैली निकाली और लोगों से गीले और सूखे कूड़े को अलग – अलग फेंकने के लिए अनुरोध किया । टीम ने लोगों को स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए पोषण तत्वों का सेवन कैसे किया जाना चाहिए उसकी जानकारी दी एवं लोगों को अत्याधुनिक यंत्र और तकनीको के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *