आर्य समाज कंडाघाट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन उच्च कोटि के विद्वानों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां ।
आर्य समाज कंडाघाट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन उच्च कोटि के विद्वानों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां ।
कंडाघाट (दिनांक 16.10.2023)
आर्य समाज कंडाघाट के वार्षिक उत्सव के चौथे और अंतिम दिन उच्च कोटि के विद्वानों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दे कर उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम का आगाज़ स्वामी विदेह योगी जी की अगुवाई में यज्ञ द्वारा हुआ । इसके उपरांत विद्यालय अध्यापिका शिवानी शर्मा द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किया गया , पंडित कल्याण सिंह बेदी जी के गाए ऋषि दयानंद जी को समर्पित गीत, योगेंद्र याज्ञिक वैदिक प्रवक्ता द्वारा ज्ञान वर्धक विचार, सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका सुश्री अंजली आर्या द्वारा दिए गए भजन और उपदेश,
स्वामी विदेह योगी जी द्वारा आशीर्वाद स्वरूप दिए गए उपदेश के बाद उपस्थित पत्रकारों को सम्मनित करते हुए तथा भिन्न भिन्न स्थानों से आए आर्य समाज के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया।
अंत में ऋषि लंगर के साथ ही इस चार दिवसीय समारोह का अंत हुआ ।




