कंडाघाट में खंडस्तरीय अनूठी पाक प्रतियोगिता होगी आयोजित
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कड़ाघाट 1 में शनिवार को सरकारी पाठशालाओं के पांचको की अनूठी खंड स्तरीय पांचक प्रतियोगिता 14 दिसम्बर 2024 को होगी।
इसमें 121 पाठशाला में से चुनकर आए 6 पांचक भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में होगे। भोजन पाक प्रतियोगिता कंडाघाट केंद्र मुख्य शिक्षिका रमा पंवर एवं एम डी एम प्रभारी राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कंडाघाट नीरज व एस एम सी सदस्य करेंगे।
ये सभी सदस्यों क्लस्टर से आए पाचको की पाक विधि तथा पूर्ण रूप से साफ सफाई का ध्यान रखेंगे । व उसी अनुसार पाचको को अंक दिए जाएंगे।
और जो पाचक इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें सम्मानित किया जायेगा। संतोष कुमार ने जानकारी दी की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में राजेंद्र, पूनम, कमलेश, भारती, भावना देवी, मनीषा का चयन खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
1


