व्यापार मंडल सोलन के व्यापारी अजय शर्मा उप प्रधान मालरोड़ संगठन सोलन की अध्यक्षता मे उपायुक्त सोलन मनमोहन सिंह से मिले और उन्हे एक ज्ञापन सौंपा
व्यापार मंडल सोलन के चुनावों का मुद्दा पिछले कई सालो से गरमाया हुआ है, उसी के चलते आज व्यापार मंडल सोलन के व्यापारी अजय शर्मा उप प्रधान मालरोड संगठन सोलन की अध्यक्षता मे उपयुक्त सोलन मनमोहन सिंह से मिले और उन्हे एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द व्यापार मंडल सोलन के चुनाव कराने की व्यापारीयो की मांग को उपायुक्त के सामने रखा ज्ञापन के साथ व्यापारीयो ने पूर्व एस डी एम द्वारा किए गऐ फैसले की कापी भी सौंपी व सारे मामले से भी उपायुक्त सोलन को आवगत करवाया।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनो से व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान भी चला हुआ है, जिसके चलते नए सदस्यों को व्यापार मंडल में जोड़ा जा रहा है परंतु व्यापारियों का कहना है कि इस सदस्यता अभियान में भी व्यापारियों पिक एंड चूज की तर्ज पर सदस्य बनाया जा रहा हैं जिसके चलते व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है, व्यापारियों का कहना है की व्यापार मंडल के बॉयलाज के नियमों अनुसार सदस्यता अभियान में हर एक व्यापारी को सदस्य बनाया जाता है सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद जर्नल हाऊस के लिए 15 दिन का नोटिस दिया जाता है उसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया शुरू होती हैं पर 2017 के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ।
उपयुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में उपयुक्त कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन पर लगभग 100 के करीब व्यापारियों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि व्यापार मंडल सोलन के चयन को लेकर कई व्यापारियों में रोष है।
ज्ञापन देने के लिए अजय शर्मा के साथ व्यापारी राहुल अरोड़ा, सुमीत खन्ना, राजिंद्र शर्मा, परमिंदर सिंह,पवन बंसल आदि साथ रहे।

