12 फरवरी से 17 फरवरी तक गुरू रविदास जयंती पर आयोजित किए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राकेश डोगरा।

प्रभात फेरी,विशेष पुजा,सामाजिक सेवा,सफाई अभियान और संगोष्ठी करणीय कार्य होगें।

भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने प्रैस ब्यान जारी करते हुए कहा है कि गुरु रविदास महराज जी की जयंती को पार्टी संगठन के निर्देशानुसार 12 फरवरी से 17 फरवरी तक मनाने का फैसला लिया है।

डोगरा ने कहा कि गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश व जिला से मंडल स्तर तक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के आदर्शों पर चलकर हम समानता, प्रेम और मानवता का संदेश फैलाएं। उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

डोगरा ने कहा कि 12 फरवरी से 17 फरवरी तक गुरू रविदास महाराज के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संगठन के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता जन-मानस के साथ मिलकर प्रभात फेरी में भाग लेकर गुरु रविदास के भजनों का गायन करेंगे।घर या मंदिर में उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पूजा करेंगें। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, और अन्य सहायता प्रदान करेंगे। समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाएंगें,क्योंकि गुरु रविदास समानता और स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे तथा उनकी शिक्षाओं पर आधारित संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *