सोलन पुलिस द्वारा युवक से 800 टैबलेट्स नशीली दवाइयां बरामद
दिनाक 15-02-2025 को जिला पुलिस की SIU की टीम धर्मपुर व परवाणू क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू रवाना थी तथा जब उक्त टीम परवाणू क्षेत्र के टी०टी०आर० चौक पहुंची तो उसी समय एक युवक जिसने अपने पीठ पर एक पिठू बैग लिया हुआ था लोगों की नजरो से छिपकर चल रहा था जिस पर उक्त टीम को उसके ऊपर शक हुआ तथा उसे पूछताछ हेतू रोका गया । पुछताछ के दौरान उक्त युवक का नाम व पता कमल कुमार पुत्र श्री रिखी राम निवासी डा०खा० घटटी तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 31 वर्ष मालुम हुआ। उसके द्वारा उठाये पिट्ठू बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से कुल 800 टैबलेट्स नशीली दवाइयां बरामद हुई जिस बारा वह कोई भी वैध लाईसैस / दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सका जिस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई । उक्त आरोपी को आगामी कार्यवाही हेतू पकड़ी गई प्रतिबन्धित दवाईयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है। अभी तक की जाँच में ये दवाइयाँ हरियाणा के जीरकपुर से लाई जानी मालूम हुई हैं । उक्त आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है ।

