कांग्रेस की ‘बुद्धिमान’ टीम का पोस्टरबाजी कारनामा!✍🏻अरुष गुप्ता (सह-संयोजक भाजपा आईटी विभाग ज़िला सोलन)
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ‘कुशाग्र बुद्धि’ वाली टीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है! जैसा कि इस पोस्टर में दिख रहा है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘प्रधानमंत्री’ बना दिया गया है। कांग्रेस पार्टी शायद भूल गई कि प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, न कि किसी राज्य का।
अब प्रश्न यह उठता है कि क्या कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश भारत का हिस्सा नहीं लगता? क्या वे राज्य को किसी अलग राष्ट्र के रूप में मानते हैं? या फ़िर यह उनकी वही ‘श्रेष्ठ बौद्धिकता’ है, जो उन्हें बार-बार जनता के सामने हास्य का पात्र बनाती है?

जिस महान आत्मा ने यह पोस्टर डिज़ाइन किया है, वह निश्चित रूप से कांग्रेस की परंपरागत ‘बुद्धिमानी’ को आगे बढ़ा रहा है। आखिर, यह वही पार्टी है जो भ्रष्टाचार, नाकामी और प्रशासनिक मूर्खताओं के लिए मशहूर रही है।
शायद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में वापस भेजने का समय आ गया है, ताकि वे कम से कम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच का अंतर तो समझ सकें! जब पार्टी की प्रचार टीम का यह हाल है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन कैसा होगा।
कांग्रेस का असली नारा:
“जहाँ देखो गड़बड़ी, वहाँ समझो कांग्रेस खड़ी!”

