समृद्धि हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमआयोजक: निशि गर्ग, अध्यक्ष, हरियाणा वीमेन नेचर क्लब

5 जून को समृद्धि हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी सेंटर में हरियाणा वीमेन नेचर क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस वर्ष का विषय “प्लास्टिक को हराएं” रहा, जो जागरूकता से भरा हुआ संदेश लिए हुए था।
डॉ. सविता परिहार, डॉ. श्वेता पटेल, डॉ. रजनी बेनिवाल, डॉ. गीता त्यागी, और डॉ. श्रुति ने प्लास्टिक के घातक प्रभावों और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों पर रोशनी डाली।
नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत नाटक में जंक फूड जैसे चिप्स और कोल्ड ड्रिंक से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह प्रस्तुति बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय रही।
डॉ. संदीप ने प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक के खतरों पर जानकारी दी—कैसे ये हमारे शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
डॉ. श्वेता पटेल की बेटी अनुषा ने भी मंच से अपने विचार साझा किए और बच्चों के लिए जंक फूड से बचने का प्रेरक संदेश दिया।
निशि गर्ग, अध्यक्ष हरियाणा वीमेन नेचर क्लब ने कहा, “प्लास्टिक को ना कहना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।” उन्होंने एक माह तक कपड़े की थैलियों का वितरण ट्रैफिक सिग्नलों पर करने की घोषणा की, ताकि लोग पुन: उपयोग की आदत अपनाएं।
श्रीमती रचना कालरा ने योग और सूखा-गीला कचरा पृथक्करण को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।
सुश्री रितु चप्राणा, जो आवारा पशुओं की सेवा में समर्पित हैं, ने बहुत भावुक अपील करते हुए कहा:
“अगर आप जानवरों को छिलके खिला रहे हैं, तो उन्हें प्लास्टिक की थैली में ना दें। वो प्लास्टिक भी साथ खा जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। हम उन्हें खाना देकर मदद करने की जगह नुकसान पहुंचा रहे हैं।”
उनका संदेश सभी को झकझोर गया और प्लास्टिक के दूसरे पहलुओं पर सोचने को मजबूर किया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं—मंजू कोचर, इंदु कोचर, पूनम डोबे, गीता त्यागी, नूतन झा, रितु चप्राणा, रचना कालरा, रेखा पवार एवं अनुज जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण बैज वितरण और जलपान के साथ किया गया।Thank you with regards
Report by Nishi Garg President Haryana Women’s Nature Club
