मातृवंदना जागरण मासिक पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का भव्य विमोचन समारोह संपन्न
बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश – मातृवंदना संस्थान, शिमला के तहत जिला बिलासपुर द्वारा मातृवंदना जागरण मासिक पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का विमोचन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर (बाल), रोड़ा सेक्टर, बिलासपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक श्री सोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत महामंत्री श्री सुरेश कपिल एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री इंद्र सिंह डोगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शांति स्वरूप ने की, जिन्होंने मातृवंदना पत्रिका के विशेषांक की विशेषताओं और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सोहन सिंह ने विशेषांक में प्रकाशित हिमाचल प्रदेश की संघ यात्रा की जानकारी साझा करते हुए संघ के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं माता-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री मनसा राम, श्री बसंत राम, अधिवक्ता तुषार डोगरा, नीरज शर्मा, शिव नड्डा, मुनीश चंदेल, श्री ओंकार, श्री मंगल नाथ, प्रताप कंवर, तरुण टाडू, गुरविंदर जी ओंकार जी विकास, श्री जय सिंह ठाकुर, श्री नवीन, बिंदु जी, मीनाक्षी जी, बबली जी, प्रमिला जी, मोनिका जी, रीता जी, सुषमा जी, प्रद्युम्न, कशिश आदि ने भाग लिया।

इस सफल आयोजन के लिए मातृवंदना संस्थान, जिला बिलासपुर की पूरी टीम को बधाई दी गई एवं पत्रिका के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की गई।

