सोलन में 8 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र व संविधान बचाओ’ रोष रैली

सोलन। AICC के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर INDIA Alliance द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में संयुक्त रोष रैली एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर को सोलन में भी संयुक्त रोष रैली एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी सोलन तथा INDIA Alliance के घटक दलों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस प्रदर्शन में NSUI, यूथ कांग्रेस, INTUC, महिला कांग्रेस और सेवादल सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठन भाग लेंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 13 करोड़ से अधिक मतों को कथित रूप से रद्द किए जाने, मताधिकार से जुड़े मुद्दों तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

प्रदर्शन 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे PWD विश्राम गृह, सोलन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान INDIA Alliance एवं जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इस बारे में जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *