वाकनाघाट होटल में पुलिस की दबिश, 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन,
जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाकनाघाट के समीप एक होटल में दबिश देकर 7.03 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने उक्त होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान होटल के कमरा संख्या 501 में ठहरे दो व्यक्तियों के कब्जे से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ललित गरेक (39 वर्ष), पुत्र करतार सिंह, निवासी गाँव पमलाई, डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला तथा संदीप वर्मा (46 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र वर्मा, निवासी गाँव शथला, डाकघर बीरगढ़, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें 03 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
