बाल विकास परियोजना कंडाघाट के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 का शिविर साधुपुल में आयोजित।

आज दिनांक 24 4 25 को बाल विकास परियोजना कंडाघाट के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन शिविर का आयोजन वृत्त साधुपुल में किया गया पोषण पखवाड़ा के अंतिम दिवस में वृत्त साधुपुल में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लाभर्थियों की गोद भराई,वृत्त की आगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं द्वारा पोषाहार प्रदर्शनी तथा आयुष विभाग के समन्वय में योग सेशन का भी अभ्यास योगा ट्रेनर विशाल एवं प्रियंका द्वारा योग अभ्यास का सेशन लिया गया इस उपलक्ष पर श्रीमती लता एवं डॉ जयपाल गर्ग जी द्वारा पोषण एवं आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी तथा स्वास्थ्य की जांच की गई पोषण पखवाड़ा एक दिवसीय शिविर में वृत्त पर्यवेक्षिका सुषमा शांडिल द्वारा पोषण के 5 सूत्रीय नियमों के बारे में जानकारी दी तथा बाल विकास विभाग द्वारा पोषण फ्लैयरस वितरित किये गए पंचायत प्रधान तुंदल चित्ररेखा, NRLM लोकल रिसोर्स पर्सन ललिता शांडिल एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पोषण अभियान ईशान शर्मा एवं वृत्त आंगनबाडी कार्यकर्त्ताएँ भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *