डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट में बच्चों ने जाना श्रम का महत्व

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम के महत्व को समझने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में आयोजित हुए इन कार्यक्रमों में स्कूल के छात्रों ने श्रमिकों के जीवन से संबंधित प्रेरणा देने वाले संदर्भों को समझा। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य मुकेश राणा और उनकी धर्मपत्नी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने स्कूल के सहयोगी श्रमिकों को आकर्षक उपहार दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल अपनी स्थापना से लेकर आजतक हर श्रमिक हितों का समर्थक रहा है। स्कूल प्रबंधन का सहयोग हमेशा से श्रमिकों को मिलता रहेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि विश्व श्रमिक दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो मजदूरों के अधिकारों और उपलब्धियों का सम्मान करता है और उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि श्रम सभी के लिए आवश्यक है क्योंकि हम सभी श्रमिक ही है। हम सभी श्रम करते हैं इसलिए हम सभी श्रमिक हुए। इस मौके पर नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने स्कूल में काम करने वाले सहयोगी स्टाफ के श्रमिकों को आकर्षक कार्ड बनाए। इन छात्रों में पुरन्जय, नित्या, जान्हवी, अगत्स्य, निहारिका, महिका, प्रभव और पार्थ सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा दो से कक्षा पांच के छात्रों ने श्रमिकों के लिए आकर्षक फ्लॉवर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें हिमांश, रिवांश, वैभव डोगरा, हिरण्या, राखी, एलिना और आदितराज सहित अन्य विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने श्रमिकों के जीवन से जुड़े श्रम के महत्व को लेकर एक लघु नाटिका में भाग लिया। इस नाटिका में बताया गया था कि सभी लोग एक प्रकार से श्रमिक हैं। श्रम ही जीवन है और बिना श्रम के जीवन बिल्कुल निरर्थक है। इस नाटिका में हेतिका, भव्या, आदि छात्रों ने बहुत अच्छी भूमिकाएं अदा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और विशेष रूप से सहयोगी स्टाफ को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *