97%दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट का परीक्षा परिणाम रहा ।(इस बार भी रहा लड़कियों का दबदबा

Preview(opens in a new tab)Publish

कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतरीन रहा । इस बार का परीक्षा परिणाम 97% रहा और लड़कियों ने बहुत ही कड़ी मेहनत करते हुए फिर से अपनी काबिलियत साबित की।प्रथम स्थान मिताली कश्यप ने प्राप्त कितना जिनका प्रतिशत 96.4रहा। महक ठाकुर 94.1%के साथ दूसरे तथा 91.4% के साथ स्नेहा कश्यप तीसरे स्थान पर रही।

पायल, वर्धिका और धारणा ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर अपना ,विद्यालय ओर अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस में 28, इंग्लिश में 26, हिंदी में 22, संस्कृत में 21 और सोशल साइंस में 16 डिस्टिक्शंस हासिल कर अपने अध्यापकों का मान बढ़ाया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, अध्यापकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया ।इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर ने सभी अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं । विद्यालय प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की तथा अध्यापकों और अभिभावकों को भी श्रेय देते हुए कहा कि इस अवसर पर सारा विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *