भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

शिमला, 15 मई 2025: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने आज हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रांत अध्यक्ष अशोक टंडन, महासचिव नरेंद्र खट्टर, प्रांत उपाध्यक्षा सत्यम शर्मा एवं संस्कार संयोजक दिनेश गोयल उपस्थित रहे।
करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को परिषद द्वारा धरातल पर किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही संस्कार, सेवा, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रभावना पर आधारित परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
माननीय राज्यपाल ने भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना की और समाज के उत्थान में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आशा जताई कि परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा और संस्कार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
