​ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप: दिल्ली वॉरियर्स ने जीता सीनियर खिताब, हमीरपुर रहा जूनियर विजेता

सोलन, 01 जून। डिजिटल मीडिया क्लब व फ्रेंड्स क्लब सोलन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल मुकाबलों का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिल्ली वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि जूनियर वर्ग में हमीरपुर की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम को एक लाख रूजेए व रनर अप टीम को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 31 हजार रुपए व रनर अप को ₹21 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया

सीनियर वर्ग फाइनल: दिल्ली का दबदबा

  • दिल्ली वॉरियर्स और सोलन की शुलिनी यूनाइटेड टीम के बीच खेले गए सीनियर फाइनल में दिल्ली की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाया। शानदार खेल प्रदर्शन के बल पर दिल्ली वॉरियर्स ने सोलन की टीम को 4-1 के अंतर से मात दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली वॉरियर्स सीनियर वर्ग के चैंपियन बने, जबकि सोलन की शुलिनी यूनाइटेड टीम रनर-अप रही। जूनियर वर्ग फाइनल: हमीरपुर का सफल अभियान
  • कनिष्ठ (जूनियर) वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने नालागढ़ का सामना किया। हमीरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नालागढ़ को 2-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही हमीरपुर जूनियर वर्ग का विजेता घोषित हुआ।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता तरसेम भारती, कोरों पंचायत के प्रधान नीलम ठाकुर, सीएमओ सोलन डॉ. अमित रंजन, सहायक टीसीपी प्लानर राजमोहन सहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता ने देश भर के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *