आपदा के संबंध में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित

पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में 06 जून, 2025 को भूकम्प आपदा के संबंध में आयोजित होने वाली 09वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के संबंध में आज पूर्वाभ्यास के तहत वर्चुअल माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
टेबल टॉप एक्सरसाइज में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुधीर बहल ने सभी ज़िला के साथ-साथ सोलन ज़िला को भी भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल के समय की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
टेबल टॉप एक्सरसाइज के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि आपदा से पूर्व तैयारी ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकती है। उन्होंने कहा कि टेबल टॉप मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी स्तरों पर आपदा के समय और आपदा के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां की जाती हैं और आपदा के सम्भावित नुकसान को न्यून किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि 6 जून 2025 को सोलन जिला में सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, सेंट ल्यूक्स स्कूल, सब्जी मण्डी के समीप पुलिस पेट्रोल पंप तथा आनन्द कॉम्पलेक्स में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में औद्योगिक स्थलों एवं नागरिक अस्पताल, कसौली में चक्की मोड, अर्की में ग्राम पंचायत चमयाल के शारदा पुल पर तथा नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल की जाएगी।
उन्होंने मॉक ड्रिल के समय राहत और बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से सभी ज़िला अधिकारियों को सोलन ज़िला में भूकंप की स्थिति में बचाव के लिए ज़िला प्रशासन की तैयारियां के संबंध में अवगत करवाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, सहायक आयुक्त नरेन्द्र चौहान, 21 सी 5 सिख के चीफ आब्ज़र्वर ले. कर्नल विक्रम जीत, ज़िला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, गृह रक्षा आदेशक संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *