गौड़ा स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कंडाघाट/चायल: ग्राम पंचायत हिन्नर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में राज्य औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश वर्ष 2022 में 22वें स्थान पर था, जबकि अब प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान संगीता ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करने तथा पढ़ाई और खेलों में अधिक ध्यान देने की अपील की।तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:कबड्डी: शमरोड़ की टीम प्रथम स्थान पर रही।खो-खो: कोटला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।वॉलीबॉल: गौड़ा की टीम प्रथम रही।बैडमिंटन: गलानग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मार्च पास्ट: सोलन बॉय स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही।समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि, खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।
