ऑस्कर्स 2023 में नाटू-नाटू गाने पर डांस करेंगी लॉरेन गोटलिब

अमरीकी अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गोटलिब ऑस्कर्स 2023 में नाटू-नाटू पर परफॉर्म करेंगी। 13 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड 2023 प्रेजेंट किए जाएंगे। इस साल फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इस गाने पर परलॉरेन गोटलिब परफॉर्म करेंगी।
लॉरेन गोटलिब ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी है। लॉरेन ने लिखा, स्पेशल न्यूज!! ऑस्कर 2023 इवेंट में दुनिया के सबसे बड़े स्टेज पर मैं इंडिया को रिप्रेजेंट करने जा रही हूं। मैं नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्म करने वाली हूं। इसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *