शिमला के पर्वतारोही राहुल ( रिकी माउंटेनियर ) ने रचा इतिहास।


हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी रियो पुर्गील (6816 मीटर) को किया फतह।
उन्होंने अपनी इस चड़ाई को 19 सितंबर को शुरु किया ओर 20 सितंबर को बेस कैम्प से सीधा समिट किया ओर उन्होंने अपनी इस चढ़ाई को अकेले ही पूरा किया। बेस कैम्प से मात्र 9 घंटे में उन्होंने अपनी इस चढ़ाई को अकेले ही पूरा कर दिया, एसा करने वाले ये पहले व्यक्ति बन गए है उन्होंने कहा कि चढ़ाई बेहद ही कठिन थी उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा पर उन्होंने हार नहीं मानी ओर मंजिल की तरफ़ बड़ते चले गए।
उन्होंने बताया कि इस से पहले भी दो बार वो कोशिश कर चुके थे परंतु ख़राब मौसम की वजह से उन्हें वापिस लौटना पड़ा था। इस बार मौसम ने भी उनका साथ दिया।
उनके साथ उनकी बैकप टीम भी थी जो नाकों बेस में थी इनकी टीम में निकिता ठाकुर, साहिल मालिक, नवांग नेगी, ओर शिवराज शामिल थे जो रिकी के साथ वाकी टाकी रेडियो से संपर्क बनाए हुए थे। रियो पुर्गिल इंडिया की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक है जिसके अभी तक छः समिट ही हुए हैं ओर सातवाँ रिकी ने अपने नाम कर दिया जो की बहुत बड़ी बात हैं। रिकी ने बताया की रियो पुर्गिल का लास्ट समिट इसी साल NIMAS टीम ने और दूसरा आईटीबीपी ने किया था।
इससे पहले भी रिकी अपनी टीम व्हाइट एक्सपीडिशन के साथ मिलकर कई भारतीय चोटियों को फतह कर चुके हैं। उनका कहना हैं कि अपनी टीम के साथ मिलकर वह भारत में पर्वतारोहण को बढ़वा देना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *