कंडाघाट पुलिस ने मारपीट का आरोपी किया गिरफ्तार

कण्डाघाट निवासी अजय सिंह ने पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनाक 20-09-2024 को शाम के समय जब यह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो उसी समय विन्देश उर्फ सन्नी इनकी दुकान पर आया जिसने अपने हाथ में डण्डा उठा रखा था व इसे धमकाने लगा कि दूकान के बाहर सामान नहीं लगाना है तथा इससे बहसबाजी करने लगा। उसके बाद यह एक दम से दुकान के अन्दर घुसा व अन्दर से इनकी दुकान का सामान बाहर फैकने लगा जब यह उसे समझाने लगा तो उसने इनके साथ डंडे से मारपीट की जिससे इन्हें काफी चोटे आई। जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया था । इस अभियोग की जाँच के दौरान मारपीट में प्रयुक्त डंडे को बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया गया। मौका के आसपास लगे सी०सी०टी०वी० कैमरों की फुटेज को कब्जा पुलिस लेकर उसका गहनता से विश्लेषण करके मामले में संलिप्त आरोपी विन्देश को अन्वेषण में शामिल होने के लिये बी0एन0एस0एस0 के प्रावधानों के अनुसार नोटिस जारी किये गये थे परन्तु वह उक्त नोटिसों को नहीं लेता था व न ही अन्वेषण ने शामिल होता था। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट द्वारा इस आरोपी के विरुध माननीय न्यायालय से गिरफतारी वारंट जारी करवाया गया था जिस पर थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा दिनाक 06-07-2025 को आरोपी बिन्देश कुमार उर्फ सन्नी पुत्र स्व० श्री रामेशवर दास निवासी आओल्ड कोर्ट रोड़ कण्डाघाट तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 38 वर्ष को गिरफतार किया गया जिसे आज दिनाक 07-07-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया है कि यह आरोपी लोगों से लड़ाई झगडा, गाली गलौच, व अभद्रता करने का आदी है उक्त लड़ाई झगडे के लिए उक्त आरोपी के विरुध पुलिस थाना कंडाघाट में 04 कलन्दरे भी तैयार किये गए है जो SDM कंडाघाट के पास विचाराधीन है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *