पर्यटन उद्योग को नई दिशा: होटल द चाबल कसौली के एमडी जगदीप सिंह कंवर बने GTTAA के चेयरमैन

पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में होटल द चाबल, कसौली के मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीप सिंह कंवर को ग्लोबल टूरिज्म ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (GTTAA) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा राजकुमार बनेवाल द्वारा होटल द चाबल में आयोजित तीन दिवसीय GTTAA फैम ट्रिप के दौरान की गई।
यह फैम ट्रिप कसौली, सोलन और चैल क्षेत्रों को कवर करती थी, जिसकी संयुक्त मेजबानी होटल द चाबल (कसौली), होटल नमस्तस्या (सोलन) और होटल कनिष्का रिसॉर्ट्स (चैल) द्वारा की गई। देशभर से आए ट्रैवल एजेंट्स ने इन होटलों की आधुनिक सुविधाओं, उत्कृष्ट भोजन, उच्च स्तरीय सेवाओं और आतिथ्य मानकों का गहन अवलोकन किया।
फैम ट्रिप के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमोशन, सेल्स और मार्केटिंग सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ट्रैवल एजेंट्स ने हिमाचल प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं की खुलकर सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
GTTAA के सभी सदस्य 30 जनवरी 2026 को अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। जगदीप सिंह कंवर की यह नियुक्ति न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है, जिससे पर्यटन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *