भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कसौली मंडल की बैठक में की तीखी बयानबाज़ी


सोलन/कसौली। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कसौली मंडल की बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजीव सहजल, रतन पाल सिंह, संजय ठाकुर और डेज़ी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “हिमाचल कांग्रेस के नेता बिहार में जाकर एक बार फिर झूठ का सहारा ले रहे हैं, लेकिन जब हिमाचल में उनका झूठ नहीं चला तो दूसरे राज्यों में कैसे चलेगा!”

बिहार की राजनीति पर प्रहार

उन्होंने कहा कि बिहारी जनता यह याद रखे कि—
एक ओर लालू-राबड़ी का जंगलराज और गुंडाराज,
और दूसरी ओर नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सुशासन व विकास

उन्होंने कहा—
“बिहार को यदि विकास और सुरक्षा के मार्ग पर आगे रखना है तो भाजपा को जीताना आवश्यक है। यही वोट बिहार के भविष्य को सुरक्षित करेगा और अपराध के अंधकार युग को समाप्त करेगा।”

उन्होंने लालू परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा कि—

  • लालू यादव सजायाफ्ता
  • राबड़ी देवी जमानत पर
  • तेजस्वी यादव जमानत पर
  • मीसा भारती जमानत पर

“चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और नौकरी के बदले ज़मीन… इन घोटालों ने बिहार की छवि को कलंकित किया है।”

हिमाचल सरकार पर भी साधा निशाना

श्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • डिपो घोटाला
  • बिजली घोटाला
  • जल घोटाला
  • भूमि घोटाला

जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *