हिमाचल प्रदेश कारपोरेट सेक्टर रिटायर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी की जिला सोलन बैठक आयोजित

सोलन:हिमाचल प्रदेश कारपोरेट सेक्टर रिटायर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी जिला सोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोलन में शांतिपूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डी.एस. चौहान, जिला अध्यक्ष ने की। बैठक में कारपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया—

  1. पेंशन बहाली का मुद्दा:
    बैठक में सर्वसम्मति से माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से पुनः अनुरोध किया गया कि वे कारपोरेट सेक्टर के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों की पेंशन शीघ्र बहाल करने की कृपा करें। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने पूर्व में कई बार पेंशन बहाली का आश्वासन दिया है। विशेष रूप से दिनांक 17 दिसंबर 2025 को घुमारवीं में आयोजित पेंशनर्ज संयुक्त मोर्चा की जनसभा में भी उन्होंने इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया था।
    बैठक में यह भी बताया गया कि कारपोरेट सेक्टर में कुल 6720 कर्मचारी थे, जिनमें से दुर्भाग्यवश 672 कर्मचारी पेंशन की प्रतीक्षा करते हुए स्वर्ग सिधार चुके हैं, जो अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक विषय है।
  2. मुख्यमंत्री से शीघ्र बैठक की मांग:
    बैठक के माध्यम से श्री आत्माराम शर्मा, अध्यक्ष सेवा निवृत्त कर्मचारी पेंशनर्ज संयुक्त मोर्चा (हिमाचल प्रदेश) से अनुरोध किया गया कि वे घुमारवीं में हुए कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से शीघ्र मुलाकात हेतु समय निर्धारित करवाएं। बैठक में स्मरण कराया गया कि मुख्यमंत्री जी ने स्वयं आश्वासन दिया था कि वे पेंशन बहाली के विषय पर शिमला में विस्तृत चर्चा के लिए प्रतिनिधियों को बुलाएंगे।
    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पेंशन बहाली के संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *