भाजयुमो सोलन शहरी मंडल ने श्रद्धापूर्वक मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती; पुष्प अर्पित कर लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

12 जनवरी 2026भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सोलन शहरी मंडल द्वारा आज ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोलन के माल रोड स्थित अल्फा बाजार के समीप आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। यह कार्यक्रम शहरी मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: भूपेंद्र ठाकुरकार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सनी) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और दर्शन आज के युग में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, “स्वामी जी ने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया। आज के युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”जन-भागीदारी और संकल्पइस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ माल रोड पर टहलने वाले स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने भी रुककर स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वामी जी के कालजयी मंत्र “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर जिला और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

  • जिला पदाधिकारी: उपाध्यक्ष शुभम, मीडिया प्रभारी संतोष, आईटी प्रभारी नवीन, सचिव शिव कल्याण और प्रदेश कार्य समिति सदस्य भूपेंद्र ठाकुर।
  • शहरी मंडल पदाधिकारी: महामंत्री राघव ठाकुर व अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष पार्थ शर्मा व प्रज्वल पराशर, सचिव रोहन ठाकुर, रिंकू चौटाला व संजय पंडित।
    सह-कोषाध्यक्ष समर शर्मा, आईटी संयोजक गौरव कुमार और विशेष रूप से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘एपिक पहाड़ी’ (उत्कर्ष) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 120 लोगो ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *