कंडाघाट में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, 11 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

कंडाघाट: पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार दिनांक 13/14 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना कंडाघाट की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान शिमला की ओर जा रही एक आल्टो मारुति कार को जांच के लिए रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन युवक —रजत शरकोट (31 वर्ष) पुत्र स्व. हंस राज, निवासी गांव गाहन, डाकखाना खुनी, तहसील नानखड़ी, जिला शिमला,अविनाश सूद (35 वर्ष) पुत्र सुदर्शन सूद, निवासी गांव व डाकखाना नारकंडा, तहसील कुमारसेन, जिला शिमला तथानिखिल (29 वर्ष) पुत्र स्व. सत्यानंद, निवासी गांव भराड़ा, डाकखाना व तहसील ठियोग, जिला शिमला —के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में FIR नंबर 07/26 दिनांक 14.01.2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रयुक्त आल्टो मारुति कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *