वाकनाघाट में सांसद सुरेश कश्यप से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

आज वकनाघाट में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अशोक कुमार के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से मुलाकात की।इस प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत वाकना के प्रधान संजीव कुमार एवं उप-प्रधान, छावशा पंचायत के प्रधान एवं उप-प्रधान, पोधना पंचायत के प्रधान एवं उप-प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर एवं स्थानीय नेता किशन वर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बाहरा यूनिवर्सिटी के पास से वाकना, भालन एवं इंडस्ट्री एरिया को जाने वाली सड़क के डाइवर्जन को फोरलेन (4-लेन) निर्माण के कारण बंद किए जाने से उत्पन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।स्थानीय लोगों ने बताया कि डाइवर्जन बंद होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद सुरेश कश्यप ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
