जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 37 शाखाओं के प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक आज बैंक के बाईपास स्थित मुख्य कार्यालय में चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा मार्च 2026 तक निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्रगति पर शाखा प्रबंधकों से फीडबैक प्राप्त किया गया। चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष की तीन तिमाहियों में प्रत्येक तिमाही लगभग ₹9 करोड़ का सकल लाभ अर्जित कर सुदृढ़ वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस बार बैंक की अनुअल जनरल मीटिंग 18 फरबरी को आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक बैंक का कुल जमा (डिपॉजिट) ₹1500 करोड़ तथा कुल ऋण (लोन) ₹732 करोड़ रहा है। बैंक प्रबंधन द्वारा मार्च 2026 तक ग्रॉस एनपीए को लगभग ₹15 करोड़ तक सीमित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बैंक द्वारा वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को 31 मार्च 2026 तक लागू रखा गया है, जिसका लाभ पात्र खाताधारक उठा सकते हैं।
बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री पंकज सूद, एजीएम श्री कुलदीप कुमार, श्री राम पाल, श्री हरीश शर्मा, श्री गुरमीत सिंह, श्री एल.डी. शर्मा, श्री भारत भूषण और तहसीलदार रिकवरी कर्म चंद हिमराल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में बैंक के व्यवसाय विस्तार, ऋण वसूली, एनपीए नियंत्रण तथा ग्राहक सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
