बुधवार को डी जी पी संजय कुंडू द्वारा कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन का किया निरीक्षण
बुधवार को डी जी पी संजय कुंडू द्वारा कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सबसे पहले संजय कुंडू गरामौडा पहुंचे जहां पर स्वारघाट पुलिस ने उन्हें सलामी दी ।
इसके बाद उन्होंने पहली फोरलेन टनल कैंचीमोड़ का निरीक्षण करने के साथ ही फोरलेन कम्पनी के अधिकारीयों संग बैठक की।
बैठक में कम्पनी अधिकारीयों ने फोरलेन बारे तथा बचे निर्माण कार्य बारे डी जी पी को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए फोरलेन पर कैमरे लगाए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटिड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत फोरलेन पर एच डी कैमरों की सहायता से बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा ।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि फोरलेन 3 जिलों बिलासपुर, मंडी और कुल्लू से होकर गुजरेगा इसलिए इन तीनों जिलों में नए पुलिस स्टेशन भी खोले जाएंगे।
इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारीयों संग उदघाटन को तैयार खडे इस कीरतपुर से लेकर मनाली तक फोरलेन का दौरा किया।
इस अवसर पर उनके साथ डी आई जी सेन्ट्रल रेंज मधुसूदन, एस पी बिलासपुर गोकुल कार्तिकेयन सहित फोरलेन सीगल कम्पनी के पी डी कमलदीप भी मौजूद रहे।
स्वारघाट सै सुभाष चंदेल की रिपोर्ट

