UFBU सोलन यूनिट की बैठक संपन्न, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

UFBU सोलन यूनिट की बैठक संपन्न, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
सोलन। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) सोलन यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई।
बैठक में राजेश शाक्य (SBI), आशीष वालिया (BOB), दिलावर चौहान (UCO), सुनील कुमार (SBI), राकेश (PNB) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े मौजूदा मुद्दों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 तारीख को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाना रहा। इस दौरान सभी बैंक कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक संघर्ष आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठनात्मक एकता बनाए रखने और आंदोलन को शांतिपूर्ण व प्रभावी तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *