सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार
जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सनवारा टोल प्लाज़ा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
मामले में आरोपियों की पहचान सचिन राठौर (27 वर्ष) पुत्र श्री बलबीर राठौर निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग जिला शिमला, नवनीत उर्फ सन्नी (29 वर्ष) पुत्र श्री लोकेंद्र सिंह निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग जिला शिमला, तथा मनीष कुमार (25 वर्ष) पुत्र श्री तपेंद्र निवासी गाँव चौकर, तहसील नौराधार जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना धर्मपुर, जिला सोलन में FIR नंबर 35/2026 के तहत धारा 21 और 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपियों की स्विफ्ट कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को 04 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *