एफपीसी के सीईओ व लेखाकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

एफपीसी के सीईओ व लेखाकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नEmerging Dehati Producer Company Limited (EDPCL) ने भारत सरकार की 10,000 एफपीओ योजना के अंतर्गत सीबीबीओ के रूप में कार्य करते हुए 17–18 फरवरी 2026 को Health & Training Institute Parimahal में एफपीसी के सीईओ एवं लेखाकारों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसान उत्पादक कंपनियों (FPCs) में सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, वैधानिक अनुपालन एवं व्यवसायिक योजना को सुदृढ़ बनाना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक Pallavi Patyal ने कहा कि एफपीसी के सतत विकास के लिए पेशेवर प्रबंधन, पारदर्शिता और मजबूत वित्तीय ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लागू करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण के दौरान सुशासन एवं वैधानिक अनुपालन, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय योजना, बाजार संपर्क तथा एफपीसी की स्थिरता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। तकनीकी सत्रों में Dr. Mahender Bhawani (उप निदेशक कृषि), Dr. Karan Sehgal (पशु चिकित्साधिकारी) तथा Dr. Pradeep Himral (एसएमएस, बागवानी विभाग) ने विभागीय योजनाओं और अभिसरण के अवसरों की जानकारी दी।प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जैव उर्वरक निर्माण एवं मल्चिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उद्यमिता सत्र में कुल्लू जिला की Jyoti (आगाज़ स्वयं सहायता समूह) ने ब्रांड विकास, सामूहिक उत्पादन एवं विपणन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।वित्तीय साक्षरता पर विशेष सत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट Sakshay Vrat तथा Nitin Garg (एमएसएमई-हेड, Union Bank of India) द्वारा आयोजित किया गया। इसमें कंपनी व वित्तीय अनुपालन, निधि प्रबंधन, निवेश के अवसरों तथा एफपीसी के सीईओ एवं लेखाकारों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *