धर्मपुर में बस से चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

दिनांक 16-02-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से शिमला जा रही उत्तराखंड परिवहन की एक बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।आरोपी की पहचान दीपक पुत्र श्री भगत राम, निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), आयु 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसे 17-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *